Breaking News

UP में बारिश-आंधी का कहर, 48 घंटे में 15 मौतें     |   भारत-वेस्टइंडीज पहला वनडे आज, तिरुवनंतपुरम में होगा मुकाबला     |   आज प्रसारित होगा PM मोदी के 'मन की बात' का 138वां एपिसोड     |   जोधपुर के आसमान में गरजे अमेरिकी फाइटर जेट, F-35 ने भी दिखाया दम     |   अमेरिका के न्यू जर्सी में बाढ़ का पानी, नॉरईस्टर से बिगड़े हालात     |  

केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ को मिली नई रिलीज डेट!

अभिनेता सुनील शेट्टी अभिनीत फिल्म ‘केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ’ अब 16 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। प्रिंस धीमान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय, सूरज पंचोली और आकांक्षा शर्मा भी नजर आएंगे। फिल्म पहले 14 मार्च को रिलीज होनी थी लेकिन अब इसके रिलीज होने की तारीख में परिवर्तन किया गया है।

प्रोडक्शन कंपनी ‘पैनोरमा स्टूडियोज’ ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में इस फिल्म की रिलीज की नयी तारीख को साझा किया। पोस्ट में लिखा गया, 'सोमनाथ के महान की कहानी, ‘केसरी वीर’ अब 16 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।'