Breaking News

सूरत: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी डंपर गाड़ी से कार टकराई, 4 लोगों की मौत     |   SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का यूपी दौरा टला     |   एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता     |   छत्तीसगढ़: बालोद में एनएच-30 पर भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, 7 घायल     |   यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात     |  

फिर से पिता बनने जा रहे हैं फिल्म निर्माता एटली, इंस्टाग्राम पर पत्नी के साथ दी खुशखबरी

फिल्म निर्माता एटली और उनकी पत्नी प्रिया मोहन ने मंगलवार को जानकारी दी कि वो फिर से माता-पिता बनने जा रहे हैं। फिल्म "जवान" के निर्देशक एटली और फिल्म निर्माता प्रिया मोहन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुशखबरी साझा की।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "हमारे घर में एक नए सदस्य के आने से और भी खुशनुमा माहौल बनने वाला है! जी हां! हम फिर से माता-पिता बनने वाले हैं। हमें आप सभी के आशीर्वाद, प्यार और प्रार्थनाओं की जरूरत है।" एटली और प्रिया मोहन की शादी 2014 में हई थी।जनवरी 2023 में उनके पहले बेटे मीर का जन्म हुआ।

एटली का असली नाम अरुण कुमार है। वो ब्लॉकबस्टर फिल्म "राजा रानी", "थेरी", "मर्सल" और "बिगिल" का निर्देशन कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म "जवान" का निर्देशन किया था। इस फिल्म में सुपरस्टार शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे। फिलहाल वो एक और प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जिसमें तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मुख्य किरदार में हैं।