Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

सलमान खान के 'राम एडिशन' घड़ी पहनने पर उठा विवाद, मौलाना ने शरीयत के मुताबिक बताया 'हराम'

Bareilly: ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष और बरेलवी धर्मगुरु मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के राम मंदिर के प्रचार के लिए बनाई गई 'राम एडिशन' घड़ी पहनने को 'हराम' (इस्लाम में निषिद्ध) करार दिया है।

मौलाना रजवी ने शुक्रवार को कहा, "मुझसे शरीयत का मसला पूछा गया है कि सलमान खान ने अपने हाथों में राम एडिशन के नाम से जो घड़ी पहनी है, उस पर क्या हुक्म है। दरअसल सलमान खान साहब एक मशहूर मुसलमान हैं और फिल्म इंडस्ट्री के हवाले से वो जाने जाते हैं, लाखों की तादात में उनके चाहने वाले हैं। राम मंदिर के प्रचार के लिए एक घड़ी बनाई गई, जिसका नाम राम घड़ी है। सलमान खान साहब ने उस घड़ी को अपने हाथों में प्रचार के लिए पहन रखा है। मैं कहना चाहता हूं कि उनसे और मसला-ए-शरई बताना चाहता हूं कि वो सबसे पहले मुसलमान हैं और किसी भी मुसलमान को शरीयत इस बात की इजाजत नहीं देती है कि वो गैर मुस्लिमी मजहबी शियार को, या उनकी इमारतों को, या उनके मंदिरों को वो प्रचार करें और कोई मुसलमान इस तरह का प्रचार करता है या राम एडिशन नाम की घड़ी पहनता है, वगैरह-वगैरह तो वो शरीयत की नजर में गुनहगार हैं और ये नाजायज और "हराम" है।"

मौलाना ने इस बात पर जोर दिया कि सलमान खान मशहूर भारतीय हस्ती हैं और उनके बड़े मुस्लिम प्रशंसक हैं। उन्हें गैर-इस्लामी मानी जाने वाली गतिविधियों से बचना चाहिए।