Breaking News

UP में बारिश-आंधी का कहर, 48 घंटे में 15 मौतें     |   भारत-वेस्टइंडीज पहला वनडे आज, तिरुवनंतपुरम में होगा मुकाबला     |   आज प्रसारित होगा PM मोदी के 'मन की बात' का 138वां एपिसोड     |   जोधपुर के आसमान में गरजे अमेरिकी फाइटर जेट, F-35 ने भी दिखाया दम     |   अमेरिका के न्यू जर्सी में बाढ़ का पानी, नॉरईस्टर से बिगड़े हालात     |  

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान 25वें आईफा अवॉर्ड्स के लिए जयपुर पहुंचे

गुलाबी नगर जयपुर ने शुक्रवार को बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों की मेजबानी की, जो बहुप्रतीक्षित 25वें अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईआईएफए) पुरस्कार समारोह के लिए जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचे। शाहरुख खान भी आगमन पर उत्साहित दिखे। हवाई अड्डे से बाहर निकले समय प्रसंशकों से घिरे दिखे।

लोगों से मिले प्यार का उन्होंने हाथ हिला कर अभिवादन किया। इस साल के आईआईएफए पुरस्कार यादगार रात होगी, जिसमें "लापता लेडीज़" नौ नामांकन के साथ शीर्ष पर है। इसके बाद हॉरर कॉमेडी "भूल भुलैया 3" और "स्त्री 2 - सरकटे का आतंक" हैं, जिन्हें क्रमशः सात और छह नामांकन मिले हैं।

शनिवार को होने वाले इस समारोह की मेजबानी करण जौहर और कार्तिक आर्यन की जोड़ी करेगी। बॉलीवुड के दिग्गज शाहरुख खान, करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान और माधुरी दीक्षित नेने की ओर से विशेष प्रस्तुति से जश्न और शानदार होने की उम्मीद है।