Breaking News

UP में बारिश-आंधी का कहर, 48 घंटे में 15 मौतें     |   भारत-वेस्टइंडीज पहला वनडे आज, तिरुवनंतपुरम में होगा मुकाबला     |   आज प्रसारित होगा PM मोदी के 'मन की बात' का 138वां एपिसोड     |   जोधपुर के आसमान में गरजे अमेरिकी फाइटर जेट, F-35 ने भी दिखाया दम     |   अमेरिका के न्यू जर्सी में बाढ़ का पानी, नॉरईस्टर से बिगड़े हालात     |  

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने फिल्म 'सूबेदार' की शूटिंग पूरी की

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने रविवार को ऐलान किया कि उन्होंने अपनी आगामी प्राइम वीडियो फिल्म "सूबेदार" की शूटिंग पूरी कर ली है। अनिल कपूर की इस एक्शन-ड्रामा फिल्म का निर्देशन 'तुम्हारी सुलु' और 'जलसा' फेम सुरेश त्रिवेणी ने किया है।

उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा, "हमने ये किया..आपके समर्पण और कड़ी मेहनत ने इस फिल्म को जीवंत बना दिया, और मैं बहुत आभारी हूं। हर दिन अपना ए-गेम लाने के लिए धन्यवाद।हमने 2025 में एक साथ मिलकर जो बनाया है, उसे देखने के लिए दुनिया इंतजार नहीं कर सकती।"

उन्होंने आगे लिखा, "दिल की गहराइयों से, धन्यवाद  अभिनेता ने अक्टूबर में इसकी शूटिंग शुरू होने की घोषणा की थी। ये फिल्म पूर्व सैन्यकर्मी अर्जुन सिंह की कहानी है, जो अपनी बेटी के साथ तनावपूर्ण रिश्ते और सामाजिक शिथिलता से जूझता है। "सूबेदार" का निर्माण अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट, ओपनिंग इमेज, अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड ने किया है।