Breaking News

UP में बारिश-आंधी का कहर, 48 घंटे में 15 मौतें     |   भारत-वेस्टइंडीज पहला वनडे आज, तिरुवनंतपुरम में होगा मुकाबला     |   आज प्रसारित होगा PM मोदी के 'मन की बात' का 138वां एपिसोड     |   जोधपुर के आसमान में गरजे अमेरिकी फाइटर जेट, F-35 ने भी दिखाया दम     |   अमेरिका के न्यू जर्सी में बाढ़ का पानी, नॉरईस्टर से बिगड़े हालात     |  

अभिनेत्री तापसी पन्नू ने 'गांधारी' की शूटिंग पूरी की

अभिनेत्री तापसी पन्नू ने देवाशीष मखीजा द्वारा निर्देशित और कनिका ढिल्लों द्वारा निर्मित एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'गांधारी' की शूटिंग पूरी कर ली है। तापसी पन्नू ने कहा कि "गांधारी" ऐसी फिल्म है जो "न केवल मानसिक रूप से बल्कि शारीरिक रूप से भी चुनौतीपूर्ण है।"

अभिनेत्री ने कहा, "हमने तमाम बाधाओं के बावजूद इतना कुछ हासिल करने की कोशिश की, जो संभव नहीं होता अगर पूरी टीम एकजुट न होती।"

कनिका ढिल्लों ने कहा," गांधारी' हमारे लिए समृद्ध और चुनौतीपूर्ण अनुभव रहा है। ये एक वीरतापूर्ण कहानी है जिस पर मुझे बहुत गर्व है। तापसी ने फिल्म में अपना दिल और आत्मा लगा दी है, जैसा कि पूरी टीम ने किया है। हम इसे दर्शकों के सामने लाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।" इस वर्ष रिलीज होने वाली "गांधारी" में इश्वाक सिंह भी हैं।