Breaking News

UP में बारिश-आंधी का कहर, 48 घंटे में 15 मौतें     |   भारत-वेस्टइंडीज पहला वनडे आज, तिरुवनंतपुरम में होगा मुकाबला     |   आज प्रसारित होगा PM मोदी के 'मन की बात' का 138वां एपिसोड     |   जोधपुर के आसमान में गरजे अमेरिकी फाइटर जेट, F-35 ने भी दिखाया दम     |   अमेरिका के न्यू जर्सी में बाढ़ का पानी, नॉरईस्टर से बिगड़े हालात     |  

अभिनेता चिरंजीवी को ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमन्स में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार मिला

तेलुगु सिनेमा स्टार चिरंजीवी को लंदन में थिंकटैंक ब्रिज इंडिया द्वारा यूके के हाउस ऑफ कॉमन्स में "सांस्कृतिक प्रभाव और सार्वजनिक सेवा" में उनके योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

"रुद्रवीणा", "इंद्र", "कैदी" और "स्वयंकृषि" जैसी फिल्मों के लिए मशहूर अभिनेता को गुरुवार को ये सम्मान मिला। इस कार्यक्रम की मेजबानी ब्रिटिश-भारतीय सांसद नवेंदु मिश्रा ने की। शुक्रवार को चिरंजीवी ने सम्मान के लिए थिंकटैंक और हाउस ऑफ कॉमन्स को धन्यवाद दिया।