Breaking News

लखनऊ स्नातक MLC चुनाव में सपा की उम्मीदवार कांति सिंह ने दर्ज कराई जीत     |   NEET प्रोटेस्ट के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल पर SC में सुनवाई आज     |   सऊदी अरब में हमलों का खतरा, अमेरिका ने अपने कर्मचारियों को देश छोड़ने का दिया आदेश     |   गोवा के वास्को में भीषण आग, कार एक्सेसरीज की दुकान जलकर खाक, मौके पर पहुंचे CM     |   दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट     |  

Noida Engineer Death: युवराज के पिता ने SIT गठन पर जताया संतोष, सीएम से भेंट की जताई इच्छा

लखनऊ: नोएडा में इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में योगी सरकार द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई पर मृतक के पिता राजकुमार मेहता ने संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विशेष जांच टीम (SIT) के गठन से उन्हें न्याय की आशा मिली है और उन्हें विश्वास है कि उनके बेटे की आत्मा को न्याय अवश्य प्राप्त होगा। वहीं, मंगलवार को मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिल्डर अभय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। 

आवश्यक सुरक्षा उपाय हुए सुनिश्चित
मृतक युवराज मेहता के पिता राजकुमार मेहता के अनुसार, घटना की पुनरावृत्ति रोकने के उद्देश्य से घटनास्थल पर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए गए हैं।  उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से एक बार भेंट करने की इच्छा भी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात होने पर उन्हें मानसिक शांति मिलेगी । उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की ओर से उन्हें यह भरोसा दिलाया गया है कि पूरा सहयोग मिलेगा ।

3 सदस्यीय एसआईटी कर रही जांच
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को नोएडा की घटना का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उन्होंने घटना की जांच के लिए ADG जोन मेरठ के नेतृत्व में 3 सदस्यीय SIT की टीम गठित किया था। अधिकारियों की यह टीम 5 दिनों में मामले की जांच कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रिपोर्ट सौंपेगी। 

बिल्डर की हुई गिरफ्तारी 
इस घटना में पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार को नामजद आरोपी बिल्डर अभय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। रियल एस्टेट कंपनी एमजेड विजटाउन प्लानर्स लिमिटेड के सीईओ और बिल्डर अभय कुमार की गिरफ्तारी लापरवाही, गैर इरादतन हत्या और जान जोखिम में डालने जैसी गंभीर धाराओं में दर्ज एफआईआर के दृष्टिगत की गई है। वहीं, योगी सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर भी सख्त कदम उठाते हुए नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को पद से हटा दिया गया था। इससे पूर्व, ट्रैफिक सेल अवर अभियंता नवीन कुमार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया था।