Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से महिला की मौत

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से मौत का मामला सामने आया है. सर्दी-खांसी और बुखार का झोलाछाप डॉक्टर से इलाज करा रही एक महिला की मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि इंजेक्शन लगाने के बाद महिला को खून की उल्टी हुई. जिसके बाद गंभीर स्थिति में महिला को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया.

घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के कलमीटार गांव की है. घटना के बाद से झोलाछाप डॉक्टर सत्यजीत गोल्दार क्लिनिक बंद कर फरार है. वहीं मामले की जांच कर रहे अधिकारी कार्रवाई की जारी हैं.