Breaking News

राज्यसभा चुनाव: सपा उम्मीदवार रामगोपाल यादव, धनराज परिमल ने नामांकन किया     |   कर्नाटक: विजयपुरा में आया भूकंप, 3.5 रही तीव्रता     |   Asian Games: भारत को एक और गोल्ड, कंपाउंड मिक्स्ड टीम के निशानेबाजों ने साउथ कोरिया को हराया     |   एशियन गेम्स: महिला तीरंदाज टीम ने चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीता     |   AI दिग्गजों से मिले ट्रंप, बैठक को बताया दोस्ताना और सफल     |  

गाजियाबाद में किराया वसूलने गई महिला की किरायेदारों ने की हत्या, बैग में मिला शव

Uttar Pradesh: गाजियाबाद जिले के राजनगर एक्सटेंशन इलाके में किराया वसूलने गई एक महिला की कथित तौर पर उसके किराएदारों ने हत्या कर दी। पुलिस ने गुरुवार को ये जानकारी दी। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) नंदग्राम उपासना पांडे ने गुरुवार को बताया कि मृतका की पहचान दीप शिखा शर्मा 48 साल के रूप में हुई है।

शुरुआती जांच में पता चला कि दीप शिखा और उनके पति उमेश शर्मा के सोसाइटी में दो फ्लैट थे, जिनमें से एक उन्होंने एक दंपति को किराए पर दिया था। महिला फ्लैट पर किराया लेने गई थी लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी, जिससे शक हुआ।एसीपी ने बताया कि इसके बाद उनकी घरेलू सहायिका पड़ोसियों के साथ उन्हें ढूंढने फ्लैट पर गई, जहां दीप शिखा का शव फ्लैट में एक बैग में मिला।

उन्होंने बताया कि रात करीब 11.15 बजे पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किराएदार पति-पत्नी अजय गुप्ता 35 साल और आकृति गुप्ता 33 साल को गिरफ्तार कर लिया। परिवार की शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।