Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

उत्तर प्रदेश: देवरिया में रसोइया से सामूहिक बलात्कार, दो गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक अधेड़ उम्र की महिला ने आरोप लगाया कि जिले के एक घर में दो लोगों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया जहां वह खाना बनाने गई थी। महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।महिला भलुअनी थाना क्षेत्र की रहने वाली है।

एसपी विक्रांत वीर ने पुष्टि की कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और दो नामजद आरोपियों रूपेश सिंह और अभिमन्यु सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से अपराध स्थल का निरीक्षण किया है तथा फोरेंसिक टीम साक्ष्य एकत्र कर रही है।