Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

मेरठ सदर बाजार में मिला अज्ञात शव, आते-जाते लोगों ने पुलिस को दी सूचना

मेरठ के सदर थाना बाजार क्षेत्र में अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। सदर थाना क्षेत्र के आबूलेन में दिल्ली छोले भटूरे की दुकान के पास अज्ञात शव मिला है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया है। वहीं उसकी शिनाख्त के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

आपको बता दें दिल्ली छोले भटूरे की शॉप के पास शनिवार को नाले के निकट लोगों ने एक व्यक्ति को देखा। आते-जाते लोगों की नजर वहां गई तो देखा कि एक व्यक्ति का शव नाले के पास पड़ा था। पहले तो काफी देर तक लोग समझ नहीं पाए कि ये लाश है। लेकिन दो से तीन घंटे गुजरने के बाद भी जब व्यक्ति में हलचल नहीं हुई तो लोगों को समझ आया कि ये लाश है। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

वहीं सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से शव को नाले के पास से उठवाया। ऐसा लग रहा था कि शराब के नशे में कोई व्यक्ति नाले किनारे गिर पड़ा और सर्दी लगने से मौत हो गई।

पुलिस ने लोगों की मदद से शव को उठवाया। पुलिस ने शव की तलाशी ली तो कहीं चोट का निशान कुछ नहीं था। शव के पास शिनाख्त के लिए भी कुछ नहीं मिला। पुलिस ने चादर में लिपटवाकर शव को निकाला। ऑटो से उसे मोर्चरी भेज दिया। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी है।