Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

छत्तीसगढ़ में बीच सड़क पर दो लड़कों ने लड़की को पीटा

छत्तीसगढ़ में बदमाशों का आतंक बढ़ता ही जा है। उनको कानून का जरा सा भी भय नहीं रह गया है। दिन दहाड़े भी क्राइम को अंजाम दे रहे हैं। इससे आम जनता में भय बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला प्रदेश के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले से सामने आया है। जहां बदमाशों ने दिन दहाड़े एक 17 साल की नाबालिग लड़की से मारपीट कर दी। उसको थप्पड़ मारे बाल पकड़कर खींचे। भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए लड़की का मोबाइल भी तोड़ दिया। बचाने आए भाई से भी मारपीट की।

दरअसल पूरा मामला खैरागढ़ थाना क्षेत्र का है। जहां 31 जुलाई को यह वारदात हुई है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। युवती अपने भाई के साथ खैरागढ़ बस स्टैंड पर किसी काम से आई हुई थी। भाई को रोड के एक साइड खड़ा कर दूसरी साइड जाकर दुकान से कुछ सामान लेने गई थी।

दुकान से सामान खरीदने के बाद युवती सड़क के दूसरी साइड़ पर खड़े भाई के पास जाने लगी। इसी दौरान बीच रास्ते पर पहुंचते ही स्कूटी पर सवार दो युवक तेज गति उसको कट मारते हुए निकले। इस पर लड़की ने उनको गाड़ी आराम से चलाने की नसीहत देकर आगे बढ़ गई। गाड़ी आराम से चलाने की बात सुनते ही उनका खून खौल गया। युवकों ने अपनी स्कूटी रोकी और उतरकर युवती के पास पहुंचे। उन्होंने उसे गंदी गंदी गालियां देते हुए थप्पड़ मारना शुरू कर दिए। बदतमीजी का विरोध करने पर लड़कों ने लड़की के बाल पकड़कर खींचे और हाथ भी मरोड़ दिया। बहन को पिटता देख उसका भाई बचाने के लिए आया। आरोपी ने उसके भाई के साथ भी मारपीट की इतना ही नहीं आरोपी ने लड़की का मोबाइल भी तोड़ दिया। साथ ही भाई के हाथ से बाइक की चाबी छुड़ाकर भी फेंक दिया। हालांकि कुछ देर बाद वहां कुछ लोग जमा हुए और मारपीट कर रहे युवक को भगाया।

जिस जगह ये वारदात हुई वहां कई दुकाने है। उन्हीं में से एक दुकान में लगे सीसीटीवी में यह घटना कैद हो गई। नाबालिग ने पुलिस थाने में पहुंच कर मामले की शिकायत दी है। वहीं, पीड़िता ने बताया है कि इस घटना के बाद से उन्हें घर से निकलने में भी डर लग रहा है। घटना को लेकर पीड़ित के भाई का कहना है कि गुंडे बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए है। पूरी घटना थाने से महज एक किमी दूरी पर की गई है। बावजूद इसके खुले में मारपीट की जा रही है। मारपीट करने वाले युवक की पहचान पवन चंद्राकर निवासी खैरागढ़ के रूप में हुई है।