Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

UP Crime: लूट के बाद युवती की हत्याकांड में दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

मेरठ के कोतवाली के स्यामी पाड़ा में इंजीनियर के घर लूट और विरोध पर बेटी की हत्या के मामले में पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ बड़े के दौरान एक आरोपी समर के पैर में गोली लगी है दूसरा आरोपी आयान को पुलिस ने भागते समय पकड़ लिया है। 

आपको बता दें स्वामी पाड़ा निवासी सविता और उसकी 42 वर्षीय बेटी अंजू घर पर 16 जून को दोपहर अकेले थे तीन बदमाशों ने घर में घुसे और मां बेटी पर हमला कर दिया बदमाशों ने अंजू की गर्दन काटकर हत्या कर डाली। हमले में सविता भी घायल हो गई वारदात की जानकारी उसे समय हुई जब अंजू की छोटी बहन डोली शाम को करीब 5:00 बजे घर पहुंची। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि कुछ दिन पहले सविता के घर परतापुर निवासी एक युवक घर में कुछ काम करने आया था इसी आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने परतापुर क्षेत्र में देर रात 2:00 बजे दोनों आरोपियों को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया आरोपियों के पास से ₹17000 नकद और स्वामी पाड़ा से लूटे गए कुछ जेवरात भी बरामद किए हैं घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया है।

वहीं इस मामले में मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि 16 जून को कोतवाली क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर दी गई थी जिसमें मुकदमा पंजीकृत किया गया था। चार टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए लगाई गई थी जिसमें सूचना मिली कि आरोपी परतापुर क्षेत्र में हैं सूचना मिलते ही टीम को रवाना किया गया वहां पर पहुंचकर आरोपियों के पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई जिसके बाद आरोपी ने पुलिस पर फायर किया जिसकी जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किया जिसमें एक आरोपी समर के गोली लगी और दूसरे आरोपी अयान को गिरफ्तार कर लिया घायल को अस्पताल भेजा गया है। इन का एक और साथी है जिसका नाम उमर है जिसने पूरी प्लानिंग की थी वह लूट के इरादे से इस घर में घुसा था इससे पहले रेकी की गई थी।