Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

UP: गाजीपुर में दिनदहाड़े दो लोगों की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के उचौरी भैरोपुर गांव में शुक्रवार को दिनदहाड़े दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पीड़ितों की पहचान सिधौना गांव के 20 साल के अमन चौहान और 27 साल के अनुराग सिंह उर्फ ​​मोनू के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक इराज राजा ने बताया कि अधिकारियों को आज दोपहर घटनास्थल पर दो शव पड़े होने की सूचना मिली।

उन्होंने कहा, "आज एक सूचना प्रप्त हुई थी कि दो व्यक्तियों के शव एक खेत में ग्राम सिधौना, जो कि थाना खानपुर के अन्तर्गत आता है, वहां पर मिले हैं। और जानकारी लेने के उपरांत पता चला कि दोनों लड़के यहीं पास के ही रहने वाले थे। अमन और अनुराग उनके नाम हैं।और दोनों यहां जानने वाले लड़कों से ही मिलने आए थे, उसी के उपरांत कुछ घटना हुई होगी। उसके बाद मिलने वाले लड़कों ने ये घटना कारित की और दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई है।हत्या के कारणों का पता किया जाएगा। प्रथमदृष्टया गोली से मारकर हत्या की बात समझ आ रही है। सभी पहलूओं पर जांच कर रहे हैं। कॉल रिकॉर्ड बगैरह सब जुटा चुके हैं।" 

पुलिस ने अपराधियों का पता लगाने के लिए चार टीमें बनाई हैं। उन्होंने बताया कि इलाके में सुरक्षा तैनात कर दी गई है और हत्या के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। बताया जाता है कि पीड़ितों को कुछ परिचितों ने घटनास्थल पर बुलाया था, लेकिन अभी और जानकारी नहीं मिल पाई है।