Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

Delhi: किशोर ने कार से साइकिल को टक्कर मारी, झुग्गियों में घुसने से दो लोगों की मौत

दिल्ली के जनकपुरी में गुरुवार को कार ने साइकिल वाले को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि गुरुवार तड़के पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में एक किशोर द्वारा चलाई जा रही तेज रफ्तार कार ने एक साइकिल को टक्कर मार दी। इसके बाद कार सड़क किनारे झुग्गी में जा घुसी, जिस वजह से दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना में दो लोग घायल भी हुए हैं। जनकपुरी थाने में सुबह करीब साढ़े तीन बजे दुर्घटना की सूचना पीसीआर को मिली। 

अधिकारियों ने बताया कि पीसीआर टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घायलों में से दो का इलाज चल रहा है। मृतकों और घायलों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि कार 19 साल का युवक चला रहा था। तेज रफ्तार कार ने पहले एक साइकिल को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे झुग्गी में जा घुसी। पुलिस ने बताया कि चालक को पकड़ लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है।