Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

UP: 2.39 करोड़ रुपये के डिजिटल अरेस्ट मामले में नोएडा में दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने गुरुवार को मुरादाबाद जिले से दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने गौतमबुद्धनगर के एक व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट कर दो करोड़ रुपये से ज्यादा ठग लिए।

नोएडा साइबर क्राइम ब्रांच के अनुसार, आरोपियों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट किया था। उन्होंने दावा किया कि पीड़ित मानव तस्करी के मामले में शामिल है और फिर उनसे 2.39 करोड़ रुपये ठग लिए। मुरादाबाद के रहने वाले मुकेश सक्सेना और अनीस अहमद नाम के आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया।

नोएडा की डीसीपी (साइबर क्राइम) प्रीति यादव ने बताया, "इन दोनों आरोपियों के खिलाफ एनसीआरबी पोर्टल पर पहले ही कई शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं। धोखाधड़ी की रकम वसूलने के लिए कार्रवाई चल रही है।"