Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

शामली पुलिस की कस्टडी से तीन जुवेनाइल फरार, कैदियों की तलाश के लिए टीम रवाना

मेरठ में पुलिस का स्टडी से तीन नाबालिक कैदी फरार हो गए। तीनों कैदियों को शामली पुलिस मेरठ में पेशी के लिए ला रही थी ।तभी रास्ते में कैदी फरार हो गए। बाल कैदियों के फरार होने की घटना से हड़कंप मच गया। आनन फानन में मेरठ के थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज किया गया ।वहीं शामली पुलिस ने लापरवाह पुलिसकर्मी और होमगार्ड पर एक्शन लिया है।

दरअसल मेरठ में बाल कैदियों को जिला कारागार ले जाया जा रहा था। वहीं जाम का फायदा उठाकर तीनों कैदी पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों की माने तो यह तीनों आरोपी कोतवाली थाना क्षेत्र के कुडाना गांव से चोरी के मामले में गिरफ्तार किए गए थे मेरठ पुलिस ने इन कैदियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगा दी हैं।

वही लापरवाह सिपाही और होमगार्ड पर शामली पुलिस ने एक्शन लिया है। इस मामले का मेरठ के थाने सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और बाल कैदियों की तलाश के लिए टीम रवाना कर दी गई है।