Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

लखनऊ के 10 होटलों को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को कम से कम 10 होटलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। होटलों को सुबह ई-मेल मिला, जिसमें विस्फोट रोकने के लिए 55,000 डॉलर की मांग की गई।

एक होटल मैनेजर ने बताया, "लखनऊ के कई होटलों को सुबह एक मेल मिला, जिसमें कैंपस के भीतर कहीं बम से भरा एक काला बैग रखे होने की धमकी दी गई।" उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर हमने पुलिस थानों को सूचित किया है क्योंकि यहां त्योहार भी चल रहा है।

पुलिस की टीमें होटलों में पहुंच गई हैं और उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जिन होटलों को धमकी भरा मेल मिला है उनमें होटल मैरियट, सरका होटल, पिकाडिली होटल, कम्फर्ट, होटल विस्टा, फॉर्च्यून होटल, लेमनट्री होटल, क्लार्क अवध होटल, होटल कासा, दयाल गेटवे होटल और होटल सिल्वेट शामिल हैं।