Breaking News

PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |   अफगानिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.3 रही तीव्रता     |   मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की क्षमता का बड़ा हिस्सा आज से नवी मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट होगा     |   आंध्र प्रदेश में नई एक्साइज शॉप पॉलिसी आज से लागू, शराब दुकानों की व्यवस्था बदलेगी     |   यूपी में बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, NCR में प्रदूषण 35% घटाने का लक्ष्य     |  

'ये सरकार की विफलता है', दिल्ली विस्फोट पर बोले मल्लिकार्जुन खरगे

Delhi Blast: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को दिल्ली में हुए विस्फोट को "सरकार की विफलता" करार देते हुए बुधवार को मांग की कि इस आतंकवादी कृत्य के दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि आगे ऐसी घटनाएं ना हों।

उन्होंने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसी घटना राष्ट्रीय राजधानी में हुई, जहां खुफिया ब्यूरो सहित सुरक्षा के लिए जिम्मेदार शीर्ष एजेंसियां काम करती हैं। खरगे ने आरोप लगाया कि दिल्ली में ऐसी सभी एजेंसियों की मौजूदगी के बावजूद सरकार विफल रही है और उनकी पार्टी पूरी रिपोर्ट का इंतज़ार करेगी।

राज्यसभा में विपक्ष के नेता खरगे ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस ने विस्फोट की निष्पक्ष जांच के साथ इसके साजिशकर्ताओं को कड़ी सजा दिलाने की सरकार से मांग की है। खरगे ने कहा, "अब उन्होंने मामला राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को सौंप दिया है। जांच रिपोर्ट आने दीजिए। संसद का सत्र एक दिसंबर से शुरू होगा। उसके बाद हम देखेंगे।"