Breaking News

राज्यसभा चुनाव: सपा उम्मीदवार रामगोपाल यादव, धनराज परिमल ने नामांकन किया     |   कर्नाटक: विजयपुरा में आया भूकंप, 3.5 रही तीव्रता     |   Asian Games: भारत को एक और गोल्ड, कंपाउंड मिक्स्ड टीम के निशानेबाजों ने साउथ कोरिया को हराया     |   एशियन गेम्स: महिला तीरंदाज टीम ने चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीता     |   AI दिग्गजों से मिले ट्रंप, बैठक को बताया दोस्ताना और सफल     |  

नोएडा में चोरी के गैंग का भंडाफोड़, 12 लाख का माल बरामद, चार शातिर गिरफ्तार

Noida: नोएडा के थाना फेस-3 पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से चार अभियुक्तों को टीपी नगर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के पास से 15 चोरी के लैपटॉप, चार मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आमिर खान उर्फ कालू (23 वर्ष, निवासी गौतमबुद्धनगर), योगेन्द्र चौहान उर्फ लंका (25 वर्ष, मूल निवासी कन्नौज), अभिषेक कुमार (23 वर्ष, निवासी गौतमबुद्धनगर) और अर्जुन (38 वर्ष, मूल निवासी दिल्ली) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों से लैपटॉप, मोबाइल और मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें सस्ते दामों में बेच देते थे और आपस में पैसे बांट लेते थे।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आमिर खान और योगेन्द्र चौहान पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े केस भी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि गिरोह के नेटवर्क की आगे भी जांच की जा रही है।