Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

UP: मेरठ हत्याकांड में आया नया मोड़, सपेरे का दावा- मृतक के पास रखा सांप ज़हरीला नहीं था

उत्तर प्रदेश के मेरठ में पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर पति की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। जिसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ था।  उस मामले में अब एक और नया मोड़ सामने आया है। आरोपी पत्नी ने पति के बिस्तर पर जिस सांप को रखा था वो बताया जा रहा है कि जहरीला ही नहीं था। 

हत्या के मामले में चर्चा का विषय बना सांप गांव के ही एक सपेरे का था। सपेरे प्रीतम सिंह ने बताया, "मैं सिर्फ एक सपेरा हूं...सांप को कृष्णा नामक एक लड़के ने लिया था। मुझे नहीं पता कि उसने इसे किसे बेचा।"

उन्होंने सांप के काटने से मौत की बात को भी खारिज करते हुए कहा कि 'घोड़ा पछाड़' के नाम से जाना जाने वाला यह सांप जहरीला नहीं होता है। ये सांप चार प्रजाति का होता है जिसमें से चारों प्रजाति जहरीली नहीं होती हैं। सांप पकड़ने वाले कृष्णा ने बताया कि उसने सांप राज कुमार नाम के एक शख्स को दिया था।