Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

37 पुलिसवालों पर सख्त एक्शन, ऋषिकेश में शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई

उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक पत्रकार पर शराब माफिया द्वारा हमला करने का मामला सामने आया और अब इसे लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी एक्शन में है. दरअसल, अवैध शराब की खबर करने पहुंचे पत्रकार पर इस कदर हमला किया गया कि वो गंभीर रूप से घायल हो गया और अब उसे एम्स में भर्ती करवाया गया है.

पुलिस ने शराब माफिया के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है. अवैध शराब से संबंधित इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित कोतवाली के साथ ही एक थाने के 37 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं और एसओजी टीम को भी भंग कर दिया, इतना ही नहीं मुख्यालय से संबद्ध भी किया है. 

पत्रकार योगेश डिमरी के मुताबिक बीते एक सितंबर की सुबह उन्हें ऋषिकेश के इंद्रानगर के एक घर में अवैध शराब को लेकर सूचित किया गया जिसको कवर करने के लिए अपने साथियों के साथ वो शराब माफिया के घर गए जहां पर उनके साथियों के साथ शराब माफिया की मारपीट हुई जिसमें उसके साथी जान बचाकर निकल गए लेकिन उन्हें माफिया द्वारा जमकर मारा गया. 

पत्रकार पर हमले का मामला सामने आते ही शहर में हड़कंप मच गया. कई संगठन हमलावर शराब माफिया की गिरफ्तारी की मांग उठाने लगे और संगठन से जुड़े लोग इस मांग के साथ कोतवाली पहुंचे जहां पर पुलिस और संगठन के लोगों के बीत तीखी बहस भी हुई.

यहां तक कि शराब माफिया की गिरफ्तारी में देरी से भड़के लोगों ने शराब माफिया के घर पर पथराव व तोड़फोड़ की. आखिरकार पुलिस को एक्शन लेना पड़ा और शराब माफिया के घर पर दो सिपाही तैनात कर दिए गए. इसके अलावा पुलिस ने घायल पत्रकार के एक साथी द्वारा रिपोर्ट दर्ज करा दी. कुछ ही देर में आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया. वहीं आरोपी की पत्नी ने भी पत्रकार व उसके साथियों के विरुद्ध कई धाराओं में केस दर्ज करवाए.