Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

लोकप्रिय अस्पताल के स्टाफ ने किया हंगामा, सीनियर स्टाफ पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के लोकप्रिय अस्पताल के बाहर रविवार देर रात स्टाफ ने हंगामा कर दिया। अस्पताल की फीमेल स्टाफ सहित वार्ड ब्वॉय भी सड़क पर उतरे। अस्पताल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। अस्पताल के सीनियर स्टाफ पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
 
महिला स्टाफ ने सड़क पर नारे लगाते हुए लोकप्रिय अस्पताल के बारे में बहुत कुछ कहा। इस अस्पताल में बहन बेटी सेफ नहीं है, लड़कियों पर अत्याचार हो रहा है। लड़कियों पर अत्याचार बंद करो, स्टाफ को दबाया जाता है ऐसे नारेबाजी कर दी। 

जहां एक फीमेल स्टाफ ने अस्पताल के डॉक्टरों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने फीमेल के साथ छेड़छाड़ की है। अस्पताल का सिक्योरिटी गार्ड ने भी छेड़छाड़ की थी, लड़कियों की गलत वीडियो बनाई। दो महीने से हम सीनियर्स को तमाम शिकायतें कर रहे हैं। लेकिन हमारी सुनवाई नहीं हो रही। महिला स्टाफ ने कहा कि अस्पताल की लिफ्ट में छेड़छाड़ और मिसबिहेव हुआ। जिसकी रिकार्डिंग भी है।

जब मेरे पति जो यहां अस्पताल में ही स्टाफ हैं बचाने आए तो उनसे हाथापाई की गई। उनके हाथ में चोट आई है। उनसे कहा गया कि पिस्टल निकालो। स्टाफ ने हाथ पकड़कर सिस्टर का मोबाइल छीनने से लेकर तमाम अभद्रता के आरोप लगाए हैं। वहीं स्टाफ नारेबाजी करता हुआ नौचंदी तक पहुंचा। पूरे प्रोटेस्ट का एक वीडियो भी बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।