Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

लव जिहाद का शिकार हुई युवती के आत्महत्या मामले में सनसनीखेज खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद में एक युवती ने अपने घर में खुद को आग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा कि फराज नामक युवक जो दिल्ली का निवासी था जो कि पिछले चार-पांच वर्षों से गाजियाबाद की एक युवती के संपर्क में था। उस दौरान युवती को शादी का झांसा देकर उसे अपने प्रेम जाल में पूरी तरह फंसा लिया और उसका शारीरिक मानसिक व आर्थिक शोषण करता रहा। 

उसके बाद फराज ने युवती को धर्मांतरण के लिए भी मजबूर किया उसे मुस्लिम धर्म अपनाने उसकी रीति रिवाज सीखने के लिए कुरान व हदीस की किताबें दी। नमाज पढ़ना सिखाया जिसके फल स्वरुप युवती ने मुस्लिम धर्म अपना लिया और मुस्लिम धर्म के अनुसार नमाज पढ़ना शुरू कर दिया। बेटी को नमाज पढ़ता देखा उसका बीमार पिता सदमे में आ गया पिता के मानना करने के बावजूद भी युवती फराज के प्यार में पूरी तरह से पागल थी। जिसका फायदा फराज ने उठाते हुए उसे दहेज के नाम पर समय-समय पर अपनी जरूरत, मजबूरी व कर्ज में फंसे हुआ बताकर उससे करीब 6 लाख 50 हजार रुपए भी ले लिए और युवती को मंकी ड्रक्स नशे की लत भी लगा दी। 

इस दौरान युवती गर्भवती भी हो गई जिसके बाद उसका गर्भपात भी कराया। घटना से कुछ दिन पहले आरोपी एक होटल में अपने परिवार के साथ शादी करने के लिए बातचीत भी की और शादी के लिए दहेज के रूप में रुपयों की मांग करते हुए युवती की हिस्से में आ रही करोड़ों की संपत्ति को अपने नाम कराने की भी बात की। इसके बाद युवती के घर वालों ने मना कर दिया जिससे आहत होकर युवती ने आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गई और खुद को आग लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली।