Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

बागपत मे पाकिस्तान के समर्थन में डाली पोस्ट, देशद्रोह में सपा नेता का भतीजा गिरफ्तार

बागपत के मोहल्ला मुगलपुरा निवासी सपा के पूर्व प्रदेश सचिव शफीक सलमानी के भतीजे बाबर फैजान ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट कर दी। इसका पता चलने पर पुलिस ने देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर फैजान को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। पुलिस ने उससे मोबाइल भी बरामद किया गया। 

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सीमा पर भारत पाकिस्तान के बीच कई दिन तक तनाव रहा। सोशल मीडिया पर कुछ दूषित मानसिकता वाले लोगों ने पाकिस्तान के समर्थन में भी पोस्ट डाली। बागपत शहर के मोहल्ला मुगलपुरा निवासी फैजान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट अपलोड कर दी, जिसमें वह पाकिस्तान का समर्थन करता नजर आ रहा है। पोस्ट में धार्मिक शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया है। जो की उर्दू मे है। इसके अलावा भी भारत को लेकर कई आपत्तिजनक चीजें उस पोस्ट में दिखाई गई हैं। 

पुलिस ने जांच की और कस्बा चौकी प्रभारी विकास चौहान ने फैजान के खिलाफ बागपत कोतवाली में देशद्रोह के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया। वही इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, हलाकि उसने माफ़ी भी मांगी है। लेकिन उसे पुलिस अभिरक्षा मे न्यायालय मे पेश किया गया। जहाँ से उसे जेल भेज दिया है।