Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

लखनऊ में 120 करोड़ रुपये का घोटाला, 7 आरोपित गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में धोखाधड़ी से 120 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने के आरोप में पुलिस ने सात आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। 

अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) के बैंक खाते में 300 करोड़ रुपये की एफडी करने के नाम पर धोखाधड़ी हुई थी। एकेटीयू यूनिवर्सिटी अपनी एफडी के लिए सबसे ज्यादा ब्याज देने वाले बैंक से बोली लगवाती है। इसका फायदा उठाकर आरोपितों ने खुद को यूनियन बैंक का ब्रांच मैनेजर बताकर सबसे ज्यादा ब्याज देने का झांसा दिया और बोली जीत ली।

बाद में उसने खुद को एकेटीयू का अकाउंट ऑफिसर बताकर यूनियन बैंक में सेविंग अकाउंट खुलवाया और अपने फर्जी खातों में 120 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर लिए।

फर्जीवाड़े का संदेह होने पर बैंक ने पुलिस को मामले की सूचना दी। लखनऊ पुलिस ने सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें से दो गुजरात के और पांच उत्तर प्रदेश के हैं। मास्टरमाइंड आरोपी की तलाश अभी जारी है।