Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

मेरठ: टूरिस्ट बस पर रिटायर्ड फौजी ने की अंधाधुंध फायरिंग, दो बच्चे घायल, मुकदमा दर्ज

मेरठ दिल्ली-देहरादून हाईवे पर छात्रों से भरी टूरिस्ट बस पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। वारदात को किसी और ने नहीं बल्कि रिटायर्ड फौजी ने अंजाम दिया। फौजी की इस अराजकता और फायरिंग से बस में सवार दो बच्चे घायल हो गए। एक बच्चे को गोली छूकर निकल गई। पूरी बस में दहशत फैल गई। लोगों ने बताया कि रिटायर्ड फौजी ने बाइक टकराने के जरा से झगड़े में इस घटना को अंजाम दिया। रिटायर्ड फौजी ने पहले जोमैटो कर्मचारी को पीटा। टूर से लौट रहे नोएडा के छात्रों ने मदद का प्रयास किया तो उन पर पिस्टल तान दी। छात्रों ने बस में घुसकर गेट बंद किया तो बस पर फायरिंग कर दी। 

आपको बता दे नेशनल हाईवे 58 पर रविवार देर रात साढ़े 11 बजे रिटायर्ड फौजी ने टूरिस्ट बस पर पांच राउंड पर अंधाधुंध पांच राउंड फायरिंग कर दी। हृदय गुप्ता नाम के छात्र के पेट को गोली छूकर निकल गई। टूरिस्ट बस में ग्रेटर नोएडा के कॉलेज के 12 से अधिक छात्र व छात्रा सवार थे। अन्य छात्रों ने सीट के पीछे छिपकर जान बचाई। पुलिस ने आरोपी रिटायर्ड फौजी सुपरटेक पल्लवपुरम निवासी नितिन सिरोही को हिरासत में लिया।

जहां सरधना थाना क्षेत्र के भूनी गांव निवासी अनिरुद्ध शर्मा ने बताया कि वह एक ऑनलाइन सर्विस देने वाली फूड कंपनी में काम करते हैं। देर रात वह बाइक से वापस घर जा रहे थे। इसी बीच पल्लवपुरम फेज-दो के सामने बने फ्लाईओवर के ऊपर उनकी बाइक आगे चल रही वैगनआर कार से टकरा गई। इसके बाद आरोपी कार चालक रिटायर्ड फौजी अनिरूद्ध शर्मा से मारपीट कर रहा था। इसी बीच मसूरी से घूम कर वापस आ रहे छात्रों ने इसका विरोध किया। तो आरोपी ने पिस्टल निकाल ली। छात्र बस में सवार हुए तो आरोपी ने फायरिंग कर दी। इससे हाईवे पर दहशत फैल गई।
 
जिसके बाद सूचना पर पहुंची थाना पुलिस
छात्र अंश, राजवीर, नील, हृदय गुप्ता, दिव्यांश, बागेश आदि ने बताया कि वह ग्रेटर नोएडा के कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं। 14 नवंबर को एक दर्जन से अधिक छात्र व छात्राएं घूमने के लिए ट्रैवल बस बुक कर मसूरी गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

बस चालक अनुज ने बताया कि आरोपी रिटायर्ड फौजी के सिर पर खून सवार था। उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। ऐसा लग रहा था मानो कि आरोपी किसी की जान लेकर मानेगा। आरोपी ने डंडों से बस के शीशे भी तोड़े। फायरिंग के डर से राहगीरों ने अपने वाहन दूर ही रोक लिए। छात्रों ने आरोपी के सामने हाथ भी जोड़े। लेकिन आरोपी नहीं माना। छात्रों ने आरोपी पर छात्राओं से अभद्र व्यवहार का भी आरोप लगाया है।

वहीं थानाध्यक्ष मुन्नेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस ने आरोपी रिटायर्ड फौजी को मौके से ही हिरासत में ले लिया। आरोपी की लाइसेंसी पिस्टल जब्त कर ली है। लाइसेंस को निरस्त करने की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी,

इस पूरे मामले में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपी हिरासत में है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।