Breaking News

राज्यसभा चुनाव: सपा उम्मीदवार रामगोपाल यादव, धनराज परिमल ने नामांकन किया     |   कर्नाटक: विजयपुरा में आया भूकंप, 3.5 रही तीव्रता     |   Asian Games: भारत को एक और गोल्ड, कंपाउंड मिक्स्ड टीम के निशानेबाजों ने साउथ कोरिया को हराया     |   एशियन गेम्स: महिला तीरंदाज टीम ने चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीता     |   AI दिग्गजों से मिले ट्रंप, बैठक को बताया दोस्ताना और सफल     |  

Delhi Blast: दो और घायलों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हुई

Delhi Blast: दिल्ली में लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए विस्फोट में दो और घायलों की एलएनजेपी अस्पताल में मौत हो जाने के बाद, मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान लुकमान (50) और विनय पाठक (50) के रूप में हुई है।

एक अन्य पीड़ित बिलाल की पिछले गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद मृतकों की संख्या 13 हो गई थी। अब भी कई लोगों का इलाज चल रहा है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि उन्हें अस्पताल से मौत के नए मामलों की जानकारी मिली है और जल्द ही उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।