Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

पौड़ी में ड्रिंक एंड ड्राइव और नाबालिग द्वारा वाहन चलाने के मामलों पर पुलिस सख्त

पौड़ी में ड्रिंक एंड ड्राइव और नाबालिग द्वारा वाहन चलाने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर 78 वाहनों को सीज किया है जबकि 26 नाबालिगों के वाहन चलाने पर उनके परिजनों पर 25 हजार का जुर्माना लगाया गया है।

दरअसल इसी साल जिले में 26 सड़क दुर्घटना में 26 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। जिसकी एक वजह ड्रिंक एंड ड्राइव भी है, वहीं नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर भी सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ रही है ऐसे में पुलिस अब चप्पे चप्पे पर मुस्तैद होकर यातायात नियमों का उलंघन करने वालो पर नजर रख रही है।