Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

फेसबुक लाइव पर सुसाइड करते प्रोफेसर को पुलिस ने बचाया, ट्रेन से कटने जा रहा था युवक

मेरठ में बुधवार रात ट्रेन से कटकर सुसाइड करने वाले प्रोफेसर को पुलिस, जीआरपी की सूझबूझ से बचा लिया गया। युवक एक कॉलेज में प्रोफेसर है। घरेलू कलह से तंग आकर सुसाइड करने जा रहा था। सुसाइड करने से पहले युवक ने फेसबुक लाइव चालू कर दिया। वो फेसबुक लाइव पर आकर सुसाइड कर रहा था। तभी पुलिस हेडक्वार्टर लखनऊ ने उसकी जानकारी देख ली। लखनऊ से फौरन सूचना स्थानीय पुलिस और जीआरपी को दी गई। जहां पुलिस और जीआरपी ने मिलकर तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित बचा लिया। 

फेसबुक लाइव का पुलिस मुख्यालय लखनऊ से लोकेशन व व्यक्ति का पता लगाकर तत्काल थाना सदर बाजार पुलिस, थाना सिविल लाईन पुलिस व थाना प्रभारी जीआरपी मेरठ को सूचना दी गयी। तुरंत पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रोका। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा पीडित व्यक्ति की काउसिंलिंग की गयी। आत्महत्या के कारण का पता लगाया गया, जिसमें पीडित व्यक्ति ने आत्महत्या का कारण परिवारिक समस्या बताया है।

रिपोर्ट- प्रदीप शर्मा