Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, एक फरार

हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए, जबकि एक बदमाश फरार हो गया। दरअसल, देर शाम सिडकुल स्थित एकम्स कंपनी के बाहर आपसी कहासुनी के दौरान दो बदमाशों ने गोली चला दी थी, जिसमें पांच लोग घायल हो गए थे। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया था। बदमाशों की तलाश में सिडकुल पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जिसके बाद आज सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई।

एसएसपी हरिद्वार प्रमेंन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि सिडकुल क्षेत्र में गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस लगातार संदिग्ध व्यक्तियों पर नज़र रखे हुए थी। चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध व्यक्ति भागने लगे, जिसके बाद पुलिस ने उनका पीछा करते हुए उन्हें घेर लिया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी और वे घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल भिजवाया गया। उनसे पूछताछ की जा रही है, जबकि तीसरे फरार बदमाश की तलाश जारी है। घटनास्थल पर पुलिस के आला अधिकारी मौजूद हैं और पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान तेज़ कर दिया गया है।