Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

चोरी करने वाले अंतरराज्जीय गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस का ऑपरेशन क्लीन लगातार जारी है। इसी क्रम में एक बार फिर उत्तर प्रदेश पुलिस और बदमाशों के बीच हुए मुठभेड़ में 2 बदमाश पुलिस की गोली का निशाना बने। पुलिस ने मुठभेड़ में घायल हुए 2 बदमाशों समेत 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है जोकि अंतरराज्जीय गिरोह से जुड़े हुए हैं और उनकी लंबे समय से पुलिस तलाश कर रही थी।

आपकों बता दे मेरठ पुलिस मुखबिर की सूचना के आधार पर चेकिंग कर रही थी। इसी क्रम में सूचना के आधार पर थाना टीपी नगर पुलिस भी चेकिंग कर रही थी कि इसी बीच चैकिंग कर रही पुलिस को सामने से एक होंडा सिटी कार आती हुई दिखाई दी जिसे चेकिंग के लिए रुकने का पुलिस ने इशारा किया तो कार सवार बदमाशों ने गाड़ी दौड़ा दी और पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी पुलिस फायरिंग में 2 बदमाशों को गोली लगी। पुलिस ने घायल हुए बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है साथ ही साथ बाकी बचे 3 बदमाशों से पूछताछ में पुलिस को पता लगा कि पुलिस गिरफ्त में आए यह सभी बदमाश एक अंतरराज्जीय गिरोह के सदस्य हैं जोकि मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर समेत आसपास के जिलों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस गिरोह के सदस्य पहले रेकी किया करते थे और उसके बाद पूरा गिरोह उस घर में चोरी की वारदात का अंजाम दिया करता था। साथ ही साथ चोरी किए गए माल को ये लोग दिल्ली में कुछ लोगों को बेचा करते थे। पुलिस ने इन लोगों के पास से अवैध असला समेत चोरी की वारदात में इस्तेमाल होने वाले साज़ो सामान के साथ साथ चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है। वहीं पुलिस जांच में ये बात भी सामने आई है कि इस गिरोह के 3 सदस्य बांग्लादेश के रहने वाले हैं इस मुद्दे पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि पकड़े गए लोग कहां के रहने वाले हैं। साथ ही साथ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए सभी बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

वहीं एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि इस गिरोह के सदस्य पहले रेकी किया करते थे और उसके बाद पूरा गिरोह उस घर में चोरी की वारदात का अंजाम दिया करते है। साथ ही साथ चोरी किए गए माल को ये लोग दिल्ली में कुछ लोगों को बेचा करते थे। इन लोगों के पास से अवैध असला समेत चोरी की वारदात में इस्तेमाल होने वाले साज़ो सामान के साथ साथ चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है। वही बताया जा रहा है कि गिरोह के कुछ सदस्य बांग्लादेश से जुड़े हैं जिसकी पुलिस जांच में जुटी है।