Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

UP: कुशीनगर में जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश, 10 लोग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में जाली नोटों का कारोबार करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पता चला है। पुलिस ने इस मामले में मोहम्मद रफीक खान उर्फ बबलू समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। रफी खान का नेपाल-यूपी-बिहार व सीमावर्ती इलाकों में जाली नोट कारोबार का नेटवर्क था। 

पकड़े गए सभी 10 आरोपियों की पहचान औरंगजेब, मोहम्मद रफी, नौशाद खान, परवेज इलाही उर्फ कौसर अफरीदी, शेख जमालुद्दीन, नियाजउद्दीन उर्फ मुन्ना, रेहान खान उर्फ सद्दाम, मोहम्मद रफीक उर्फ बबलू खान, हाशिम खान और सिराज हशमती के रूप में की गई है। इनमें नौशाद खान समाजवादी पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का अपाध्यक्ष बताया जा रहा है। 

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बिहार के सिवान का रहने वाला जितेंद्र यादव और गोपालगंज का मनीष कुमार व कमरूद्दीन समेत अभी 4 फरार है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की जा सके, इसके लिए गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने दावा करते हुए कहा कि फरार आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

कुशीनगर में जाली नोटों में डील करने वाले 10 शातिर बदमाशों के इस गैंग को पकड़ के भारी बरामदी के साथ में इसको जेल भेजा जा रहा है। इनके पास से साढ़े पांच लाख से भी ज्यादा जाली नोट वो बरामद हुआ है। एक लाख से ज्यादा नकद कैश बरामद हुआ है। 10 तमंचे इनके पास से मिले हैं। 30 जिंदा कारतूस मिले हैं। 12 यूज्ड कारतूस मिले हैं इसके अलावा काफी संख्या में सिम कार्ड, लैप टॉप वो बरामद हुआ है। इनके पास से चार सुतली बम भी बरामद हुआ है।"