Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

गोकलपुरी में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

पूर्वोत्तर दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया। 42 साल का अपराधी रवि उर्फ ​​रिंकू हत्या के मामले में मुख्य आरोपित है। पुलिस ने कहा कि रवि के तीन साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस के अनुसार, रवि और उसके साथियों ने कथित तौर पर गोकलपुरी इलाके में शराब के नशे में मामूली कहासुनी के बाद नीरज अरोड़ा की हत्या कर दी थी।
पुलिस उपायुक्त जॉय टिर्की ने कहा कि रवि पर सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें पांडव नगर, ज्योति नगर और गोकलपुरी में हत्या के तीन मामले शामिल हैं।

डीसीपी ने कहा कि पिछले 10 सालों में रवि के खिलाफ डकैती, जबरन वसूली और आपराधिक हमले के तहत भी केस दर्ज हैं। टिर्की ने बताया कि सोमवार रात को खुफिया जानकारी के आधार पर गोकलपुरी में रवि को पकड़ने का प्लान बनाया गया।

रवि मोटरसाइकिल पर आया और जब उसे रुकने का इशारा किया गया तो उसने पुलिस पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और रवि के बाएं पैर में गोली लग गई। आरोपित का जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है। टिर्की ने कहा कि रवि के पास से 7.65 मिमी पिस्तौल और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।