Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

महिला के साथ लूट का प्रयास करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो गिरफ्तार

मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में महिला के साथ लूट का प्रयास करने वाले दो बदमाशों से पुलिस की शुक्रवार की रात को मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है जिसको गिरफ्तार कर लिया गया है उसके साथ में उसके बदमाश साथी को भी गिरफ्तार किया गया है।

आपको बता दें पुलिस के अनुसार 2 फरवरी को मेरठ के थाना पल्लवपुरम क्षेत्र में जय दुर्गा ज्वेलर्स के पास रुड़की की रोड पर दो बदमाशों ने एक महिला से लूट का प्रयास किया। दोनों बदमाश सीसीटीवी फुटेज में नजर आए। इस मामले में थाना पल्लवपुरम द्वारा दो पुलिस टीमों का गठन किया गया। जांच में विकास उर्फ पिंटू निवासी मुजफ्फरनगर और विहान उर्फ सागर निवासी मुजफ्फरनगर के नाम सामने आए। पुलिस लगातार दोनों की तलाश में दबीश दे रही थी। शुक्रवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि दोनों बदमाश क्षेत्र में किसी और घटना को अंजाम देने के लिए आ रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने उनकी घेराबंदी की। घेराबंदी होते देख दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की और भागने का प्रयास किया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो उसमें विकास के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके साथी विहान को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया घायल को तुरंत अस्पताल भेजा गया जहां इसका इलाज चल रहा है।

वहीं इस पूरे मामले में मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि दोनों के पास से एक-एक तमंचा भी बरामद हुआ है। विकास के ऊपर पहले भी मुकदमा दर्ज है। विहान के अपराधी के इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।