Breaking News

दिल्ली हाई कोर्ट ने थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा को नोटिस जारी किया     |   CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन     |   CEC ज्ञानेश कुमार समेत 3 चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को SC में दी गई चुनौती     |   झारखंड HC ने JPSC, JSSC-CGL की परीक्षाएं रद्द मामले में फैसला सुरक्षित रखा     |   कनॉट प्लेस में कश्मीरी युवक को पीटा, BJP का कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप     |  

Dehradun: दुबई से जुड़े महादेव ऐप आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

Dehradun: उत्तराखंड पुलिस ने शुक्रवार को देहरादून में पुलिस और एसटीएफ के एक संयुक्त अभियान में, 19 से 25 साल की उम्र के पांच आरोपियों को आईपीएल सट्टेबाजी का रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ये लोग महादेव ऐप और रेडीबुक जैसे प्रतिबंधित किए गए ऐप्स का इस्तेमाल करके सट्टेबाजी कर रहे थे।

छापेमारी के दौरान सट्टेबाजी में इस्तेमाल होने वाले कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए। इनमें से ज्यादातर आरोपी छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं और पिछले 3-4 महीनों से देहरादून में रह रहे थे।

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया, "ऑनलाइन सट्टेबाजी के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से एटीएम कार्ड, लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। आगे की जांच में पता चला कि ये सभी अच्छी तरह पढ़े-लिखे हैं और इनकी उम्र 19 से 25 साल के बीच है। ये सभी मोबाइल और सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करने में माहिर हैं। ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए ये लोग रेडीबुक ऐप का इस्तेमाल कर रहे थे। ये भी पता चला है कि इस ग्रुप में एक और व्यक्ति शामिल है। इनमें से चार लोग छत्तीसगढ़ के और एक बिहार का रहने वाला है।"