Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

पटेल नगर ट्रिपल मर्डर केस का हुआ खुलासा, प्रेम प्रसंग के शक में की गई हत्या

देहरादून: देहरादून पटेलनगर में हुए ट्रिपल मर्डर केस का आज एसएसपी अजय सिंह ने खुलासा किया। तीनों हत्याएं प्रेम प्रसंग के कारण हुई। पटेलनगर के बड़ोवाला क्षेत्र में एक सूखे नाले में छह माह की बच्ची और एक महिला का शव पड़ा मिला था। दोनों शव करीब तीन दिन पुराने बताए जा रहे थे।

दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस अभी इसी कहानी को सुलझाने में लगी थी, कि अगले ही दिन ठीक इसी जगह एक और महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया।  बड़ोवाला क्षेत्र में पेट्रोल पंप से आगे सूखे नाले में एक लड़की और करीब छह माह के बच्चे का शव पड़ा मिला है। मौके पर शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई थी। माना जा रहा था कि सभी एक परिवार के हैं।