Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

नोएडा में ओयो होटल के मैनेजर पर चढ़ा रील का नशा

सोशल मीडिया पर छा जाने के लिए अक्सर लोग रील बनाते हैं और रील बनाने का नशा ऐसा है कि इसके लिए सभी नियम कानून को लोग ताक पर रख देते हैं।  ऐसा ही रील बनाने का बुखार नोएडा में प्राइम रोज ओयो होटल के मैनेजर को चढ़ा और उसने पुलिस पेट्रोलिंग कार डायल 112 की गाड़ी को चलाकर रील बनाई और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

रील के वायरल होते पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। डीसीपी ट्रैफिक अनिल यादव के बताया कि नोएडा थाना 113 ने इस वीडियो पर संज्ञान लेकर पीआरवी पर नियुक्त ड्यूटीरत कांस्टेबल सुमित और सुनील को सस्पैंड करते हुए रील बनाने वाले ओयो होटल के मैनेजर को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही कर रही है। वहीं पीआरवी पर ड्यूटीरत कांस्टेबल के भूमिका की जांच एसीपी ट्रैफिक को सौंपी गई है।