Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

नोएडा कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर को बड़ी सफलता, 3 साल की गुमशुदा बच्ची की बरामदगी

Greater Noida: नोएडा पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत जनपद में वांछित अभियुक्तों की चैकिंग और गिफ्तारी के दौरान पुलिस आयुक्त अजित कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अमित कुमार मान प्रभारी निरीक्षक थाना फेस 1 के नेतृत्व में गठित टीम राहुल प्रताप सिंह और पुलिस टीम द्वारा ग्राम हाजीपुर सेक्टर 103 थाना सेक्टर 39 की गुमशुदा बच्ची उम्र 3 वर्ष को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंपा।

दरअसल, 1 जून को सेक्टर 10, थाना फेस 1 पुलिस को सूचना मिली कि कृष्णा मंडल की 3 वर्ष की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी और उन्हें शक है कि वह विष्णु मंडल निवासी जे जे कालौनी के साथ चली गयी हैं। जिसमें लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान द्वारा टीमों को गठन किया गया। जिनके द्वारा आस-पास के सेक्टर और इलाकों में जांच पड़ताल और सीसीटीवी कैमरों तथा मैट्रो स्टेशन, बस स्टैण्ड व रेलेव स्टेशन पर लोगों को फोटो दिखाकर घूम फिरकर तलाश किया गया। शीघ्र कार्यवाही करते हुए गठित टीम द्वारा गुमशुदा बच्ची को ग्राम हाजीपुर सेक्टर 103 से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया।