Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

UP: चंदौली में मुटुन यादव हत्याकांड का वांछित बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक फरार

उत्तर प्रदेश में चंदौली के धानापुर क्षेत्र में हुए बहुचर्चित मुटुन यादव हत्याकांड का वांछित बदमाश विशाल पासी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में भर्ती कराया गया है।

घटना चकिया थाना क्षेत्र के जंगल इलाके में उस समय हुई जब पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में विशाल पासी घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक विशाल पासी के खिलाफ दो दर्जन से ज्याद आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फरार बदमाश की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है।