Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

नामी रेस्टोरेंट के महिला वॉशरूम में मिला मोबाइल कैमरा

बेंगलुरु के नामी एक कैफे के लेडीज वॉशरूम में मोबाइल कैमरा मिलने जैसा मामला उत्तराखंड के देहरादून में भी सामने आया है. यहां थाना कैंट क्षेत्र के अंतर्गत चकराता रोड बल्लूपुर चौक से पहले पेट्रोल पंप के सामने एक नामी रेस्टोरेंट के लेडीज वॉशरूम में मोबाइल कैमरा से अश्लील वीडियो बनाने का शर्मनाक मामला सामने आया है.

मामले का खुलासा होते ही रेस्टोरेंट में बैठे महिलाओं और कुछ लोगों ने इसका जमकर विरोध किया. जिसके बाद इस घिनौनी हरकत से पर्दा उठा. लोगों का जब हंगामा बढ़ा तो पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने जांच पड़ताल की तो वॉशरूम से मोबाइल बरामद किया गया. पुलिस ने रेस्टोरेंट कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

बता दें कि चकराता रोड बल्लूपुर चौक से पहले पेट्रोल पंप के सामने एक नामी रेस्टोरेंट के वॉशरूम में मोबाइल बरामद हुआ. इतना ही नहीं पुलिस ने वॉशरूम में छिपाया मोबाइल कैमरा और उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग फुटेज भी बरामद की है.