Breaking News

सूरत: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी डंपर गाड़ी से कार टकराई, 4 लोगों की मौत     |   SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का यूपी दौरा टला     |   एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता     |   छत्तीसगढ़: बालोद में एनएच-30 पर भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, 7 घायल     |   यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात     |  

Haryana: कुरुक्षेत्र NIT में मेस कर्मचारी ने की आत्महत्या, पिछले तीन महीनों में ये पांचवीं घटना

Haryana: कुरुक्षेत्र के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में आत्महत्या की घटनाओं का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में सोमवार को परिसर के अंदर एक मेस कर्मचारी द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या करने के बाद चिंताएं बढ़ गई हैं। अधिकारियों ने सोमवार को ये जानकारी दी।

एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि छात्रावास के मेस में रसोइया का काम करने वाले उत्तर प्रदेश के हरदोई के रहने वाले 30 साल के कौशल तड़के सुबह छात्रावास संख्या चार के पास मेस क्षेत्र के बाहर एक पेड़ से रस्सी से लटके हुए मिले।

पिछले तीन महीनों में कौशल आत्महत्या करने वाला पांचवां व्यक्ति था। इससे पहले चार छात्रों ने भी अलग-अलग घटनाओं में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। शव मिलने पर, साथी कर्मचारियों ने संस्थान के अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। एएसआई ने बताया कि मौके पर पहुंचते ही पुलिस दल ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि कौशल के परिवार के अनुसार वो शराब का आदी था। रविवार को अत्यधिक शराब पीने के बाद वो मेस ड्यूटी पर नहीं गया था। मृतक की पत्नी ने कुमार को बताया कि वो सोमवार को सुबह करीब पांच बजे ड्यूटी पर जाने का बहाना बनाकर घर से निकले थे, लेकिन बाद में परिवार को उनकी मृत्यु की सूचना मिली।

इस ताजा घटना ने हाल के दिनों में एनआईटी कुरुक्षेत्र में आत्महत्या की घटनाओं की श्रृंखला को लेकर चिंताएं और बढ़ा दी हैं। पिछले महीने हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने एनआईटी कुरुक्षेत्र में हुई आत्महत्या की हालिया घटनाओं की विस्तृत जांच शुरू की थी।

एनआईटी ने परिसर में छात्रों द्वारा की गई आत्महत्या की हालिया घटनाओं की जांच के लिए पिछले महीने पांच सदस्यीय समिति का गठन भी किया था।