Breaking News

बॉम्बे HC ने महाराष्ट्र SIR प्रक्रिया में नाम हटाने पर रोक लगाने से इनकार किया     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल विशाखापत्तनम में पहले फ्लीट सपोर्ट शिप को लॉन्च करेंगे     |   पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह से मिले राहुल गांधी     |   आकाश आनंद की BSP में वापसी, मायावती ने फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक     |   आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा का बिहार के डीजीपी पद पर कार्यकाल बढ़ा     |  

मेरठ: जमीन के लिए पोते ने दादा को सुलाया मौत की नींद, बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

मेरठ में के थाना मवाना क्षेत्र में एक मामला सामने आया है जहां एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई और आरोपी कोई और नहीं उसका पोता ही है बताया जा रहा है कि जमीन के लालच में आकर पोते ने अपने दादा को गोली मार कर हत्या कर दी , पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है

दरअसल मामला मेरठ के मवाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव का है आरोप है कि शुक्रवार को जमीन के लालच में 65 वर्षीय बुजुर्ग जगत सिंह की उनके पोते तरुण ने ही दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी जानकारी के अनुसार मवाना के पहाड़पुर गांव में बुजुर्ग जगत सिंह अपने भाई के घर में रहकर जीवन यापन कर रहा था शुक्रवार की सुबह जगत सिंह मवाना के लिए साइकल से निकले थे जिसके बाद वह वापस घर लौटे तो उनके पोते ने उन पर गोलियां बरसा दी। गांव में इस घटना से कोहराम मच गया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

बताया जा रहा है कि घर में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और दादा पोते में भी इस बात को लेकर तनातनी चल रही थी आरोप है कि दादा ने अपनी जमीन का हिस्सा दूसरे भाइयों को देने की बात कही थी जिससे नाराज होकर गोली मारी गई

वही इस मामले में मेरठ के एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि थाना मवाना के पहाड़पुर गांव में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग है उनकी हत्या का मामला आया है जिसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है । यह बताया जा रहा है कि उनके पोते द्वारा उनकी हत्या की गई है ,तहरीर प्राप्त की जा रही है आगे कार्रवाई की जाएगी घर के बाहर साइकिल से जा रहे थे वहीं यह घटना बताई गई है