Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

मेरठ एसटीएफ ने पकड़ा कारतूसों का जखीरा, आरोपी से पूछताछ जारी

मेरठ एसटीएफ की टीम ने पल्लवपुरम से कारतूसों का का जखीरा बरामद किया है। टीम ने एक युवक की कार से 1975 कारतूस बरामद किए हैं। इन कारतूसों को देहरादून की शूटिंग रेंज से लाकर अवैध तरीके से बेचा जा रहा था। मेरठ में इनकी डिलीवरी देकर रकम हासिल की जानी थी।

वही इस पूरे मामले में मेरठ एसटीएफ के एसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि बुढ़ाना के जौला निवासी राशिद के पास से ये कारतूस बरामद हुए हैं। इन कारतूसों को राशिद कार से मेरठ में डिलीवरी देने के लिए देहरादून से ला रहा था। उसको ये कारतूस INSTITUTE OF SHOOTING SPORTS (RISS) से सक्षम मलिक औैर सुभाष राणा ने देकर भेजा था। राशिद से कहा था कि मेरठ पहुंचने पर कॉल करना।

इसके बाद इनकी डिलीवरी कहां की जाएगी वह फोन करके बताएंगे। टीम ने राशिद की कार से 12 बोर के 1975 कारतूस बरामद किए हैं। इनको किस तरह से तस्करी किया जा रहा था। कब से इस गोरखधंधे को अंजाम दिया जा रहा था। मेरठ में कारतूस किसको सप्लाई होते थे, इन सब बातों की जानकारी के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।