Breaking News

बॉम्बे HC ने महाराष्ट्र SIR प्रक्रिया में नाम हटाने पर रोक लगाने से इनकार किया     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल विशाखापत्तनम में पहले फ्लीट सपोर्ट शिप को लॉन्च करेंगे     |   पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह से मिले राहुल गांधी     |   आकाश आनंद की BSP में वापसी, मायावती ने फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक     |   आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा का बिहार के डीजीपी पद पर कार्यकाल बढ़ा     |  

दिल्ली: सीलमपुर में एक युवक की गोली मारकर हत्या, एक घायल

New Delhi: शनिवार देर रात पूर्वोत्तर दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई और एक युवक घायल हो गया। ये हमला शनिवार रात 8.45 बजे हुआ। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक इस हमले में अरबाज और आबिद को कई गोलियां लगीं।  अधिकारी ने कहा, 25 से 30 साल के घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।  जहां डॉक्टरों ने अरबाज को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि आबिद को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस उपायुक्त (उत्तर पूर्वी दिल्ली) जॉय तिर्की ने कहा कि हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा मृतक अरबाज पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे तो वहीं घायल आबिद के रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। 

उन्होंने कहा कि शूटरों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं औऱ आरोपियों की तलाश जारी है। एक और पुलिस अधिकारी ने कहा कि गैंगवार की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।