Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

दिल्ली: महाराजा सूरजमल मेट्रो स्टेशन से कूदकर शख्स ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस

पश्चिमी दिल्ली के महाराजा सूरजमल मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार को एक शख्स ने ऊंचे प्लेटफॉर्म से कूदकर खुदकुशी कर ली। शख्स की पहचान रोहिणी सेक्टर-सात के रहने वाले 49 साल केे रूप में हुई। वो  इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के साथ काम कर रहा था।

सोशल मीडिया पर घटना का एक कथित वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स ऊंचे प्लेटफॉर्म की रेलिंग पर बैठा हुआ दिखा दे रहा है और फिर उसने देखते ही देखते रेलिंग से नीचे गिर गया। हालांकि सुरक्षाकर्मी उसे बचाने के लिए नीचे कंबल भी पकड़े नजर आ रहे हैं। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को दोपहर करीब एक बजे सूचना मिली कि एक व्यक्ति आत्महत्या के इरादे से महाराजा सूरजमल मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से कूद गया है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस को उस शख्स को संजय गांधी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हरीश के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। अधिकारी ने बताया कि उनके परिवार को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है।