Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

संसद के पास व्यक्ति ने की आत्मदाह की कोशिश, अस्पताल में भर्ती

New Delhi: दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार दोपहर एक व्यक्ति ने नए संसद भवन के पास आत्मदाह करने की कोशिश की। अधिकारी ने बताया कि संसद भवन के सामने रेलवे भवन के पास हुई घटना के बारे में दोपहर करीब 3.35 बजे एक कॉल मिली और दमकल की गाड़ी भेजी गई। 

उन्होंने बताया कि संसद के पास तैनात सुरक्षाकर्मियों ने व्यक्ति को राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया। इलाके की घेराबंदी कर दी गई और घटनास्थल पर व्यक्ति का कुछ आधा जला हुआ सामान मिला। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 35 वर्षीय व्यक्ति उत्तर प्रदेश के बागपत का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि उसने कुछ निजी मुद्दों के चलते आत्मदाह करने की कोशिश की।