Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

लखनऊ में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बुधवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। मंगलवार को मदयेगंज पक्का पुल इलाके में झोपड़ी बनाकर रह रहे दंपति ने पुलिस से शिकायत की थी कि उनकी पांच साल की बेटी गायब है। तलाश के बाद बच्ची घर के पास झाड़ियों में रोती हुई मिली। जिसके बाद दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया।

मदयेगंज पुलिस ने सीतापुर सिधौली निवासी कमल किशोर उर्फ ​​बुल्लर को पकड़ा, जो आसपास ही झोपड़ी में रहता था। पुलिस टीम जब आरोपी को पकड़ने पहुंची तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और वो पकड़ा गया।

आरोपी कमल किशोर के  पास से अवैध रूप से खरीदी गई 315 बोर की बंदूक बरामद हुई। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है।