Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

Dehradun: तिब्बती मार्केट हत्याकांड में बड़ा खुलासा, संपति विवाद में मां ने ही कराई बेटे की हत्या

Dehradun: तिब्बती मार्केट में हुई युवक की हत्या का दून पुलिस ने खुलाशा किया है। दून पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले दोनो मुख्य अभियुक्त को आज सुबह मुठभेड में घायल कर गिरफ्तार किया था। चैकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों पर पुलिस द्वारा रोके जाने पर अभियुक्तों द्वारा पुलिस पर फायर भी किया गया था।

दून पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 02 तमंचे 315 बोर, जिंदा व खोखा कारतूस व घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है। एसएसपी अजय सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया की मृतक व्यक्ति का अपनी माँ व उसके सहयोगियों के साथ सम्पत्ति को लेकर विवाद चल रहा था ऐसे में विवाद के चलते मृतक की माँ व उसके सहयोगियों द्वारा उसे रास्ते से हटाने के लिये 12 लाख रू0 में अभियुक्तों से सौदा किया गया।

वहीं पुलिस ने घटना की साजिश में शामिल तथा अभियोग में नामजद मृतक की माँ सहित उसके 02 अन्य सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया की मुठभेड में गिरफ्तार हत्याकाण्ड के दोनो मुख्य अभियुक्तों पंकज राणा व राजीव का पुलिस द्वारा न्यायालय से रिमाण्ड कराया गया है।